Shourabh College of Veterinary Science | Kheda, Hindaun City, Dist-Karauli (Rajasthan)
सौरभ वेटरिनरी कॉलेज में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ गणेश विसर्जन हुआ सम्पन्न
हिंडौन। सौरभ वेटरिनरी कॉलेज में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में आयोजित गणेश उत्सव का समापन बुधवार को गणेश विसर्जन के साथ श्रद्धा एवं हर्षोल्लासपूर्वक हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं सहित वेटरिनरी संकाय के शिक्षकगण एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
महाविद्यालय के सचिव महेश बेनीवाल ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए विद्यार्थियों एवं दर्शनार्थियों का प्रोत्साहन किया।
महाविद्यालय के निदेशक शिवकेश मीणा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे तथा उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
गणपति प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा भव्य शोभायात्रा के रूप में प्रतिमा को कटकड़ की नदी तक ले जाया गया, जहां धार्मिक विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान गणपति बप्पा के जयघोष से वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा।
विसर्जन कार्यक्रम के पश्चात सभी विद्यार्थी एवं महाविद्यालय परिवार वापस परिसर पहुंचे, जहां प्रसादी का आयोजन किया गया। प्रसादी में महाविद्यालय के अन्य संकायों के शिक्षकगण एवं कर्मचारी भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में सांस्कृतिक एवं धार्मिक भावना के साथ-साथ आपसी सौहार्द और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष के साथ सम्पन्न हुआ।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
